यूपी
गुरसरांय में 17 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। नगर के गुराई बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर में 17 सितंबर गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता लालाराम पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 16 सितंबर बुधवार को अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। इसके बाद 17 सितंबर को मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन,भव्य शोभायात्रा और रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इन धार्मिक कार्यक्रमों में पधारकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।




