यूपी
33 केवी लाइन में मेंटेनेंस के चलते आज ढाई घंटे गुल रहेगी बिजली
ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। 33 केवी गरौठा एवं गुरसरांय विद्युत लाइन पर अति-आवश्यक अनुरक्षण (रखरखाव) कार्य किए जाने के कारण आज दोपहर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विभाग के उपखंड अधिकारी गुरसरांय संजय कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य बेहद जरूरी है। कार्य संपन्न होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और सहयोग करें।




