Uncategorized

इंडियन बैंक लखनऊ ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया

अमित कुमार चावला /लखनऊ.

 

लखनऊ. इंडियन बैंक, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

29 अगस्त 2026 को बैंक के हजरतगंज परिसर में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया।

इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में “Sundays on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक साइकिलिंग में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री सुधीर कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, इंडियन बैंक, लखनऊ ने कहा, “खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के साथ-साथ आपसी सहयोग और टीम भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं। इंडियन बैंक ‘Khelega Bharat, Jeetega Bharat’ की भावना को प्रोत्साहित करने और एक स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!