E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*मानपुर मोहल्ला: बांधा बाजार में आतिशबाजी के साथ खुली शराब दुकान,

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 6 घंटे में बिक गई 1.5 लाख की मदिरा* 

*मानपुर मोहल्ला: बांधा बाजार में आतिशबाजी के साथ खुली शराब दुकान, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 6 घंटे में बिक गई 1.5 लाख की मदिरा* 

 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* ।

मानपुर मोहल्ला/अंबागढ़ चौकी:

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के बांधा बाजार में शनिवार रात देशी व अंग्रेजी शराब दुकान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दुकान के उद्घाटन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नई दुकान खुलने के अवसर पर परिसर में जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

दुकान के खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते महज 6 घंटे के भीतर 1.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।

विभागीय अधिकारियों, नेताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांधा बाजार में शराब दुकान के उद्घाटन अवसर पर आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक आबकारी उपनिरीक्षक एस. आर. भांडेकर और आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी महतो सहित आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा स्थानीय सरपंच, क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस दौरान उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में पटाखों की गूंज और आतिशबाजी के साथ दुकान को विधिवत चालू किया गया।

6 घंटे में 1.5 लाख का बंपर कारोबार

जैसे ही दुकान के शटर उठे, मदिरा प्रेमियों का तांता लग गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मात्र 6 घंटे के भीतर ही 1.5 लाख रुपये की देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री हो गई। पहले ही दिन हुई इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री और भव्य उद्घाटन को लेकर अब पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!