E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा मंडल ने किया दीप प्रज्वलन

भारतीय जनता पार्टी मंडल बिन्द्रानवागढ़ द्वारा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा मंडल ने किया दीप प्रज्वलन

शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।

बिन्द्रानवागढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिन्द्रानवागढ़ द्वारा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।

 

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री श्री धनंजय नेताम जी, श्री त्रिलोक सिंह राठौर जी, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष श्री परमेश्वर सेन जी, श्री अमर सिंह ठाकुर जी एवं श्री राजू सिंह जी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!