E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*राजनादगांव स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा,

मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार* 

*राजनादगांव स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।

* 

राजनांदगांव। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर उपचार दिया जा रहा है।

 

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड का पृथक वार्ड तैयार किया गया है। वहीं गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू में भी आवश्यक बेड आरक्षित रखे गए हैं।

 

 

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि स्वाइन फ्लू के इलाज को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दी-खांसी से पीड़ित और कमजोर मरीजों के स्वाब सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण की समय पर पहचान की जा सके।

 

जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पहले से संक्रमित एक बुजुर्ग मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में वेंटिलेटर के जरिए इलाज चल रहा है।

 

 

इसी बीच छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे भी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्वाइन फ्लू और कोविड के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर आवश्यक जांच कर रही हैं। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य अमला लोगों को स्वाइन फ्लू और कोविड के लक्षणों की पहचान तथा बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक कर रहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!