Uncategorized

सिद्धार्थनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है

पथरा बाजार कस्बे में पुलिस का पैदल गश्त, 12 वाहनों का ₹15 हजार का ई-चालान

 

सिद्धार्थनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार, 20 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर थाना पथरा बाजार क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पथरा बाजार कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 12 वाहनों का कुल ₹15,000 का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!