E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*शिक्षक दिवस पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन में हुआ भव्य आयोजन*

*शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*

*प्रेस विज्ञप्ति*

*शिक्षक दिवस पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन में हुआ भव्य आयोजन*

 

*शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।

राजनांदगांव। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान, राजनांदगांव में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों का सम्मान करने के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्थान के शिक्षकों का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत गायन, खेल प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बनाया।

 

संस्थान के संचालक लोकेश रजक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षा तथा राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तकनीक के महत्व की जानकारी देते हुए इसके सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से तकनीकी शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक भूमिका देवांगन, नंदनी विश्वकर्मा, भूपेश्वरी साहू, शगुफ्ता परवीन, तूलिका सामरित, विपेंद्र वर्मा सहित संस्थान के शिक्षक एवं अंजली साहू छात्रा,कविता साहू छात्रा ,पायल, हंसिका, तनीषा ठाकुर, पूर्णिमा, प्रहलाद,रोशनी, मेघराज,ऐश्वर्या,काजल साहू, शुक्रिया, संजना, अदिति, घनश्याम, लीना बारापात्रे, भूमिका यादव, रोशनी देवांगन, मुस्कान नागदेवे ,काजल कुंजाम, आरती सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रशांत रजक ने किया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!