E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी सनातन अधिवक्ता सम्मेलन में गूंजा सामाजिक दायित्व का संदेश, बड़ी संख्या में शामिल हुए अधिवक्ता

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

सनातन अधिवक्ता सम्मेलन में गूंजा सामाजिक दायित्व का संदेश, बड़ी संख्या में शामिल हुए अधिवक्ता

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित “सनातन अधिवक्ता सम्मेलन” उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के दिशा-निर्देश पर किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डी.पी. राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता केवल न्याय व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पहल में अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा ने अधिवक्ताओं से सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों जैसे सामाजिक विषयों पर जागरूकता और विधिक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं को समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सामने उपस्थित विभिन्न चुनौतियों का सामना कानून के दायरे में रहते हुए संगठित एवं प्रभावी प्रयासों से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से सामाजिक जागरूकता, विधिक सहायता तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ताओं ने भाग लिया और सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता में आशीष विश्वकर्मा, रोशन गौतेल, अमरनाथ सोनकर, वीरेंद्र साहू, सोनू सतनामी, विकास सराठे, शैलेंद्र राव (पप्पू), सुमित यादव, दीपक सिंह राजपूत, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, राजकुमार यादव, संदीप यादव, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, विकास भारद्वाज, सुरेश कोल, अमित तिवारी, पंकज गुप्ता, जयराज पिल्ले, श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, रीना श्रीवास्तव एवं शुभ ओम तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन आशीष विश्वकर्मा (प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष) ने किया, जबकि सुमित यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!