
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक मैजिक वाहन और एक बोलेरो की आमने-सामने हुई भयंकर टक्कर के बाद 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसकी वजह से घटनास्थल पर भी चीख पुकार मच गई तत्काल घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी बेल्थरा रोड पर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरुआडीह थाना हाटा निवासी रघुनाथ प्रजापती, शैलेन्द्र (35) निवासी रोहनिया पिपरा थाना लार, प्रमोद कुमार यादव (40) निवासी थाना सलेमपुर, भीम यादव (40) निवासी निपानिया थाना मनियर बलिया, सुनीता प्रजापति (42) निवासी खरुआडीह थाना हाटा, रामकेवल प्रजापती (60) निवासी खरुआडीह थाना हाटा कुशीनगर अपने अन्य 12 परिजनों के साथ दो बोलोरो वाहनों से अपने गुरु से मिलने के लिए इंद्रौली मलकौली (नगरा, बलिया) आए हुए थे जहां से वापसी के वक्त जब वह जा रहे थे तभी तिरनई खिजिरपुर चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के सामने बेल्थरा रोड से नगरा की तरफ आ रही मैजिक वाहन से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मैजिक वाहन की चेचिस और बॉडी अलग-अलग होकर बिखर गई बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में एक पशु भी लदा हुआ था जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि उपरोक्त 6 लोग बेहद बुरी तरह से जख्मी हो गए किसी के सर में गंभीर चोट आई तो किसी की जांघ टूट गई वहीं किसी का हाथ तो किसी का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया ।


प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन का चालक नशे में भी बताया जा रहा था परंतु अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है
हादसे के बाद सीएचसी बेल्थरा रोड में दिखा अफरा तफरी का माहौल, साफ दिखाई दी व्यवस्था की कमी
हादसे के बाद जब सभी घायलों को बारी-बारी सीएससी बेल्थरा रोड पर लाया जाने लगा तो अचानक से अस्पताल में हड़कंप का माहौल हो गया शुरुआती वक्त में इमरजेंसी ड्यूटी पर केवल एक डॉक्टर कुशाग्र सिंह और कुछ ही पैरामेडिकल स्टाफ दिखाई दिए जिनके लिए स्थिति संभालना काफी कठिन हो रहा था हालात ऐसे थे की स्ट्रेचर उठाने वाला भी कोई नहीं था और डॉक्टर कुशाग्र सिंह को मरीजों को अपने हाथ में उठाकर बेड पर ले जाकर रखना पड़ा घटना की जानकारी दिए जाने के काफी देर के बाद बाकी के डॉक्टर अस्पताल पर आ सके इसके बाद धीमे-धीमे स्थिति नियंत्रण में आई और घायलों का प्राथमिक उपचार संभव हो सका इस बात ने इस व्यवस्था की पोल खोल दी की सीएससी बेल्थरा रोड में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की जहां काफी कमी है वहीं जो लोग इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात होते हैं वह भी हर वक्त अस्पताल परिसर में मौजूद नहीं रहते हैं।
ऑन ड्यूटी डॉक्टर कुशाग्र सिंह ने स्वीकार किया कि कुछ हद तक स्टाफ की कमी है खासतौर पर नाइट शिफ्ट में स्टाफ कम रह पाता है और दिन में होने वाली ओपीडी की जबरदस्त भीड़ के साथ ही इमरजेंसी के वक्त को देखते हुए डॉ० और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
उभांव थाना पुलिस से उपनिरीक्षक संतोष यादव एवं नवागत थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय पहले घटनास्थल और उसके बाद अस्पताल पर पहुंच कर पीड़ितों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आगे की जांच में जुट गए जिससे कि घटना के कारणों को स्पष्ट किया जा सके

