यूपी

व्यापारी आत्महत्या कांड में आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम,तुरंत कार्यवाही पर खुला जाम

24 घंटे के अंदर गुरसरांय पुलिस ने दिया कार्यवाही का भरोसा

गुरसरांय(झांसी)। व्यापारी आत्महत्या कांड में आक्रोशित लोगों ने रामनगर रोड़ गुरसरांय स्थित मुक्तिधाम के सामने मुख्य सड़क पर लगभग 1 घंटे जाम लगाया। जिसकी भनक मिलते ही गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह सहित समस्त पुलिस बल गुरसरांय थाना से मौके पर पहुंचा और किसी प्रकार आत्महत्या करने वाले व्यापारी इंद्रपाल पुत्र काशीप्रसाद के आरोपी व थाना गुरसरांय के एक सब इंस्पेक्टर वीरपाल पर कार्यवाही की तत्काल मांग पर आक्रोशित भीड़ की दूरभाष पर एसपी ग्रामीण को सारी स्थिति साफ करते हुए बात कराई। इस पर एसपी ग्रामीण ने सब इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है की सूचना दी। इसके पहले मृतक के भाई सुरेश कुमार की तहरीर पर गुरसरांय पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कार्यवाही चालू कर दी है के बारे में सबको बताया। इस पर आक्रोशित भीड़ शांत हुई और लगे हुए जाम को खोलकर मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताते चले इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह की सूझबूझ से किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सका। इस दौरान थाना प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!