यूपी
गुरसरांय पुलिस की कार्रवाई, उपद्रव मचा रहा अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसराय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में गुरसरांय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास को नाकाम करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर 2026 को थाना गुरसरांय क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बाजार में वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान धारा 170/126/135 भा०ना०सु०सं० के तहत किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सिगदार सिंह,आरक्षी गौरव शुक्ला,आरक्षी सचिन वर्मा शामिल रहे।




