यूपी

एसएसपी झांसी ने थाना नवाबाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झाँसी। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से झाँसी पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आज 18 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार ने थाना नवाबाद क्षेत्र के प्रमुख मार्गों व व्यस्त इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त की। गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया और मातहतों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। इस पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) श्रीमती अरीबा नोमान,क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह सहित थाना नवाबाद के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एसएसपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा,शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए झाँसी पुलिस कटिबद्ध है। शहर में निरंतर प्रभावी पुलिसिंग और रात्रि गश्त जारी रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!