यूपी

मां दुर्गा की विदाई को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसडीएम और सीओ पहुंचे भसनेह बांध, विसर्जन व्यवस्थाओं का किया ग्राउंड ज़ीरो से निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सकुशल और शांतिपूर्ण विसर्जन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रसिद्ध भसनेह बांध विसर्जन स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार व क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था,गहराई वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश (लाइटिंग) तथा पहुंच मार्गों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!