Uncategorizedछत्तीसगढ़

शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने की उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा

शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने की उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा

शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने की उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा।

जिला महासमुंद/ तिलक राम पटेल

महासमुंद 01अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति, किसानों को मिल रहे लाभ तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य श्री प्रेमलाल पटेल, श्री बसंत पटेल एवं श्री संतोष पटेल, मरार पटेल समाज प्रमुख श्री रामेश्वर पटेल, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सहकारी समिति सरायपाली के अध्यक्ष श्री अनंत राम पटेल, उन्नत कृषक श्री कृष्ण कुमार पटेल सहित उद्यानिकी किसान, जिले में पदस्थ उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारी, अम्मा पॉम प्लांटेशन प्रा.लि. के प्रतिनिधि तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

किसानों को फलोद्यान, मसाला, सब्जी, पुष्प एवं संरक्षित खेती सहित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी।

 

 

बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत राज्य पोषित योजना के तहत समेकित उद्यानिकी विकास कार्ययोजना की जानकारी दी गई। इसमें फलोद्यान विकास, फेसिंग, बोर खनन तथा मसाला क्षेत्र विस्तार के अंतर्गत हल्दी एवं अदरक की खेती के लिए उपलब्ध प्रावधानों और प्रगति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जिले में पदस्थ उद्यानिकी अधिकारियों तथा विकासखण्ड स्तर पर स्थापित रोपणियों की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार तथा संरक्षित खेती के अंतर्गत पॉली हाउस एवं शेडनेट हाउस जैसे विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही किसानों को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना के विभिन्न घटकों में उपलब्ध लाभ एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई।बैठक के दौरान किसानों ने उद्यानिकी योजनाओं के प्रावधान, पात्रता तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने किसानों से कहा कि वे उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के लिए नजदीकी उद्यानिकी नर्सरियों से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर फसल बीमा एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के हित में संचालित शाकम्भरी योजना के तहत उपलब्ध लाभ एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया। बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!