शुजालपुर में लगातार तीसरे वर्ष सजा हुनर का मंच, फिल्मी सितारों के बीच प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक*
*सीमा विश्वकर्मा की पहल पर आयोजित सीजन-3 में अभिनेत्री नवीना बोले की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की रौनक*

✒️✍️भारत संवाद ✍️✒️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शुजालपुर की सीमा विश्वकर्मा की पहल पर फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी में आयोजित होने वाला सेमिनार लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। शिव शक्ति ब्यूटी सैलून की संचालक सीमा विश्वकर्मा द्वारा वर्ष 2024 में इस आयोजन की शुरुआत की गई थी,इसके बाद प्रत्येक वर्ष फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों को शुजालपुर आमंत्रित कर क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने का सिलसिला जारी है,इस वर्ष 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित सीजन 3 कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री नवीना बोले की विशेष मौजूदगी रही। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया,इस आयोजन का उद्देश्य शुजालपुर और आसपास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। सीमा विश्वकर्मा द्वारा छोटे सैलून संचालकों,ब्यूटी आर्टिस्ट,मेहंदी आर्टिस्ट, मॉडलिंग एवं फैशन से जुड़ी प्रतिभाओं सहित उन महिलाओं को भी आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी कारणवश घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नहीं कर पाती हैं,कार्यक्रम में मेहंदी,फैशन शो,मॉडलिंग,रैंप वॉक और ब्राइडल शो सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं,शुजालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,
तीन वर्षों का सफर
15 सितंबर 2024 कनिका तिवारी 5 सितंबर 2025 एलेना तुतेजा 2 अक्टूबर 2026 नवीना बोले सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है,क्षेत्रवासियों, फॉलोअर्स एवं लोगों का लाइक,फॉलो और सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले समय में शुजालपुर में इससे भी भव्य सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उनका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
लगातार तीन वर्षों से आयोजित हो रहे इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं और सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को फिल्मी कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है,कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है।
शिव शक्ति ब्यूटी सैलून का यह आयोजन प्रतिभा, मेहनत और सपनों को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा,उपस्थित लोगों ने सीमा विश्वकर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
आयोजक,सीमा विश्वकर्मा डायरेक्टर शिव शक्ति ब्यूटी सैलून प्रेम नगर कॉलोनी शुजालपुर मंडी


