*थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित*

✍️भारत संवाद ✍️
*थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित….!
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)जिला शाजापुर में चोरी अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी जैसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी,मशरूका बरामदगी एवं राशि होल्ड कराने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK”पुरस्कार से सम्मानित किया गया,इसी क्रम में आज दिनांक 27.10.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1.थाना सुन्दरसी*अवैध विस्फोटक पदार्थ की जप्ती एवं आरोपी की गिरफ्तारी थाना सुन्दरसी पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 20 किलोग्राम पोटाश 01 किलोग्राम सल्फर एवं 25 नग गचकुंडी जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुरस्कृत अधिकारी एवं कर्मचारी:-
1.निरीक्षक केशर राजपूत(थाना प्रभारी)
2.आरक्षक 134 वृन्दावन
3.आरक्षक 322 माखन
2.थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया* नर्मदा नल-जल योजना के चोरी गए मशरूका की बरामदगी थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा नर्मदा नल-जल योजना के अंतर्गत चोरी गए पाइप एवं अन्य सामग्री की बरामदगी करते हुए लोडिंग वाहन क्रेन एवं अन्य संसाधनों सहित कुल ₹73,85,000/-का मशरूका जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
पुरस्कृत अधिकारी एवं कर्मचारी:
1.उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र यादव
2.सहायक उपनिरीक्षक उबेद खान
3.आरक्षक 156 कमलेश आंवले
4.आरक्षक 144 सुमित पटेल
- 3.थाना मोहन बड़ोदिया*ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी में प्रभावी कार्रवाई थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹2,11,055/- की धोखाधड़ी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से नगदी एवं एटीएम कार्ड जप्त किए गए,साथ ही NCRP पोर्टल के माध्यम से फरियादी की ₹53,000/-की राशि सफलतापूर्वक होल्ड कराई गई।
पुरस्कृत अधिकारी एवं कर्मचारी:
1.आरक्षक 53 शैलेन्द्र गुर्जर
2.आरक्षक 256 कपिल यादव
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रकार के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
*शाजापुर पुलिस-सदैव आपकी सेवा में*



