E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

सेवतापारा क्षेत्र में किशोर पर हमला

आरोपियों की तलाश!

*सेवतापारा क्षेत्र में किशोर पर हमला, आरोपियों की तलाश!!*

गिरधारी सावरकर(सिटी संवाददाता )…

डोंगरगांव , नगर के सेवतापारा-जामसरार रोड पर ग्राम पटेल शेखर यादव के घर के आसपास पास एक किशोर पर नुकीली वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 25 अक्टूबर की रात 7 बजे की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेवतापारा निवासी किशोर पुराना बस स्टैंड से मोमोस खाकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान काले रंग की मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राम पटेल के घर के आस पास उसे रोक लिया।आरोप है कि पीछे बैठे व्यक्ति ने नुकीली वस्तु से किशोर की बाईं कोहनी पर वार किया और उसे शिकायत करने की बात को लेकर धमकाया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। किशोर ने घर पहुंचकर अपने पिता ओमप्रकाश को घटना की जानकारी दी और बाद में परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। घटना स्थल के आसपास अवैध कारोबार की शिकायत मिली है। इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!