E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छ्त्तीसगढ़ में ईडी की रेड : रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दबिश

दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी के घर कार्रवाई

छ्त्तीसगढ़ में ईडी की रेड : रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दबिश, दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी के घर कार्रवाई

रायपुर में कोरबारी और दुर्ग में भारतमाला से जुड़े लोगों के यहां ई़डी ने दबिश दी है.

गोविंद साहू रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है. रायपुर के साथ दुर्ग जिले में भी ED की टीम के दबिश देने की सूचना सामने आई है. दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में ED की रेड की खबर हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार भारतमाला से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी चल रही है.

 

रायपुर और दुर्ग में एक साथ कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के निवास पर ED की टीम ने सुबह करीब 4 बजे दबिश दी. टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसी बीच दुर्ग के गंजपारा में भी ED की कार्रवाई की सूचना सामने आई है. व्यापारी गुलशन बघेल के मकान पर ED की टीम पहुंची है. दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी अपार्टमेंट में गुलशन बघेल रहते हैं. गुलशन के नाम पर बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी संचालित है. इसके अलावा गुलशन बघेल ट्रांसपोर्टर भी हैं.

ED raids in Chhattisgarh Raid

दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी के घर कार्रवाई

दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी के घर कार्रवाई

भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला होने का अंदेशा

रायपुर में हुई कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले भी इस मामले को लेकर कई जगह पर दबिश हुई थी. मंगलवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच रायपुर और दुर्ग में ईडी की छापेमारी की शुरु हुई है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!