टोड़ीफतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़ित को वापस मिले 3340 रुपये

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के मार्गदर्शन,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध तथा क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के पर्यवेक्षण में थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर पीड़ित की ठगी गई पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा थाना टोड़ीफतेहपुर निवासी सतीश पुत्र सूरज यूपीआई के जरिए हुई साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष पवन जायसवाल की अगुवाई में साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड करवाया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर आज 16 अक्टूबर 2026 को पूरी ₹3,340 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।




