यूपी

थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ दुर्गा पंडालों और मंदिरों का किया भ्रमण, वाहन चेकिंग कर नाबालिकों को दी हिदायत

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। नवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण किया। त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। गश्त के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों की विशेष रूप से जांच की।

वाहनों की नंबर प्लेटों की बारीकी से पड़ताल की गई। साथ ही नाबालिग बच्चों को सख्त हिदायत दी गई कि वे वाहन न चलाएं, जिससे सड़क हादसों और अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल अमन तिवारी,दिग्विजय सिंह,सूरज चौरसिया,विकास पचौरी,अजय कुशवाहा,अभिषेक कुमार तथा महिला कांस्टेबल मानसी राजपूत,कोमल वर्मा,नीलम,प्रिया देवी और जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!