Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

“मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने कालापीपल क्षेत्र का किया निरीक्षण”

कलेक्टर ने नगर परिषद पानखेड़ी स्थित बालक एवं कन्या सीनियर छात्रावासों का निरीक्षण किया

          कालापीपल (बब्लू जायसवाल) शाजापुर, 03 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कालापीपल क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों,विद्यालयों,स्वास्थ्य संस्थाओं आदि विकास कार्यों का जायजा लिया,कलेक्टर सुश्री बाफना ने इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने छात्रावास परिसर व शौचालय की नियमित साफ सफाई कराने,टेबल कुर्सी,लाइब्रेरी बनाने,खेल सामग्री,गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान करने, सूचना पटल पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज, लाइट लगवाने सहित अन्य निर्देश दिए,कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्यार्थियों के लिए वाहन व्यवस्था करने, शासकीय बालक सीनियर छात्रावास में अव्यवस्था पाई जाने पर छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 5 दिवस वेतन रोकने के निर्देश दिए,कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निर्माणाधीन सिविल अस्पताल अकोदिया का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने,पार्किंग,गार्डन बनाने,पानी निकासी आदि के निर्देश दिए,कलेक्टर सुश्री बाफना ने अकोदिया में बालक एवं कन्या सीनियर छात्रावासों,सिविल अस्पताल एवं सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया,उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संस्थाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही अमृत 2.0 योजनांतर्गत निर्मित ओवरहेड टैंक (OHT)तालाब सौंदर्यीकरण एवं पार्क विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर मौके पर कार्यों की स्थिति देखी।

   कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने महाराणा प्रताप सांदीपनि विद्यालय अकोदिया का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं को देखा,उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से चर्चा कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लायब्रेरी,आईसीटी लैब, संगीत कक्ष एवं नृत्य कक्ष का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकता एवं रुचि के अनुरूप अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा पुस्तकों को श्रेणीवार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए,विद्यालय की कक्षाओं में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की,उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं एवं रुचियों को जाना तथा उन्हें मार्गदर्शन दिया,साथ ही विद्यालय परिसर स्थित बाल उद्यान का निरीक्षण कर झूलों एवं अन्य सामग्री की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कराने के निर्देश दिए,इस अवसर पर शाजापुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों में विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाने वाली रीडिंग वैन भी विद्यालय पहुंची,कलेक्टर ने रीडिंग वैन का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनसे पुस्तकों का वाचन भी कराया,कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अकोदिया में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर पार्क के शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं 15 दिवस में अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराने के के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल में दवा वितरण केन्द्र, एएनसी वार्ड,लेबर रूम,स्टोर एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता एवं एक्सपायरी दवाओं का निरीक्षण किया,साथ ही उन्होंने एएनसी और एचआर की ऑनलाइन एन्ट्री कराने के निर्देश दिये,इसके पश्चात कलेक्टर ने नगर परिषद पानखेड़ी (कालापीपल)स्थित बालक एवं कन्या सीनियर छात्रावासों का निरीक्षण किया,उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं,साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए,इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी,अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अंकिता पाटकर,पीओ डूडा सुश्री नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!