Uncategorized

शाही सवारी के दौरान किन्नर समाज की गुरु मुस्कान की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया,

* कालापीपल में गंगेश्वर महादेव की शाही सवारी धूम-धाम से निकली * प्रजा का हाल-जाने नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल..!

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)ऐसे तो सावन माह का अंतिम सोमवार की वजह से जगह-जगह बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली गई,जिसमें नगर की शिव नगर कॉलोनी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली,भगवान भोलेनाथ पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले,सवारी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, पूरा नगर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज उठा,शाही सवारी की शुरुआत शिव मंदिर में बाबा महाकाल के स्वरूप का विशेष पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ हुआ,सवारी बस स्टैंड,पंचमुखी चौराहा,अन्नपूर्णा माता मंदिर,राजीव चौक,स्टेशन चौराहा और सब्जी बाजार होते हुए पुनः-शिव मंदिर पहुंची,जहां आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया,नंदी पर सवार भोलेनाथ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र रही,वहीं एक बग्गी में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया,सवारी के मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पालकी का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की,शाही सवारी में महिलाओं बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,युवा जहां ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे ।

शाही सवारी के दौरान किन्नर समाज की गुरु मुस्कान की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया,

 

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!