E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*रायपुर राजधानी में सनसनीखेज वारदात

गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी युवक फरार, युवती की हालत गंभीर* 

*रायपुर राजधानी में सनसनीखेज वारदात गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी युवक फरार, युवती की हालत गंभीर* 

 *क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

 

 

रायपुर। राजधानी में देर रात बॉयफ्रेंड ने रायपुर के माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड में एटीसी के पीछे गेट no. 5 के पास पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर है और उसका मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है।

 

पीड़ित महिला की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच लव अफेयर था। शादी के बाद महिला ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

 

आरोपी का नाम वीरू धीवर है, जो आरंग का ही रहने वाला है। रविवार रात उसने अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद राजकुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

 

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया।

 

वीरू धीवर और राजकुमारी साहू का 2021 से पहले ही अफेयर था। इस साल आरंग थाने में एक केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला कर दिया था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था।

 

एएसपी के अनुसार, इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद भी वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच संबंध थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!