E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*फ़िल्मी अश्लील गानो के साथ भगवान का किया आगमन* 

*SDM महोदय किस आधार पे दे रहे बे धड़क डीजे की परमिसन* 

*फ़िल्मी अश्लील गानो के साथ भगवान का किया आगमन* 

 *SDM महोदय किस आधार पे दे रहे बे धड़क डीजे की परमिसन* 

 *संपादक शेखर ठाकुर राजनांदगांव।* 

रात 12 बजे तक लोगो ने राजनांदगाव शहर से लेके चिखली एरिया अंतर्गत डीजे की धुन मे और फ़िल्मी अश्लील गानो के साथ भगवान का किया आगमन किस तरफ जा रहा छत्तीसगढ़ सरकार का पहिया, भक्ति गानो को छोड़, फ़िल्मी और बदमाशी वाले गानो मे भगवान की झांकी से लेके प्रतिमा स्थापना से विसर्जन तक चलती यही गंदगी, SDM महोदय किस आधार पे दे रहे बे धड़क डीजे की परमिसन, संस्कारधानी को गंदगी के तरफ लीजा रही सरकार, रमन सिंह के विद्यानसभा छेत्र मे गौठान के लिए जगह नहीं, रोड बनाने फंड नहीं, ऐसे बहुत कार्य है जिसमे इनका यही राग चलता है फण्ड नहीं तो फिर किसी समाज के भवन बनाने कहा से आ रहा फण्ड और कहा से आ रही सरकारी जगह, जिस गौमाता को आगे रखके राष्ट् हित और गौमाता होने की बात करते है तो अपनी माँ को कोई रोड पे कैसे नेता छोड़ रहा है, सिर्फ विशेष समाज को ख़ुश करने है की सभी वर्ग के अन्य नागरिक जो उन्हें अपना कीमती वोट देते है उनका भी सोचना है,, फ्री का चावल देके 1 हजार महीने का देके बिजली बिल के नाम पे वापस वसूल रहे आप लोग,, बड़ी बड़ी गाड़ियों का काफ़िला लेके, चलने वाले जमीनी तकलीफ क़्या जानेंगे, वार्ड नंबर 6 के पार्षद की निष्क्रियता ही बताती है की कल निगम के लोग और समिति के पदाधिकारी एवं आम लोग उपस्थित होके सहयोग करके कल कुछ काम वार्ड मे करवाये है,, पर वो कार्य ना के बराबर है,इसलिए वोट दे आपको इस बार पुरजोर बहिष्कार किया जायगा आप लोगो का ये ग्रामीण छेत्र से लेके आम जनता की मन की बात(सूत्र) एक ओर नशे को मुद्दा बनाके पार्टी सत्ता मे आई,लेकिन अब अपने सब वादे भूल के सिर्फ अवैध चीजों को बढ़ावा, गुंडागर्दी, अपवादी लोगो को शरण, पुलिसविभाग पे पार्टी का दबाव जिससे 3 साल मे अत्यधिक बड़े अपराध और धार्मिक काम मे दिखावा किया जा रहा है, फोटो खिचवाने पार्षद आगे और वार्ड मे मुँह दिखाने पीछे रहते है तो क़्या इसी लिए इनलोगो को आम जनता द्वारा सिर्फ समाजिक भवन बनाने चुना गया था, एक ही चुनाव नहीं है आगे और चुनाव और पब्लिक के पास मुद्दे इस बार बहुत है जो धरातल पे दिखाया जायगा,, माननीय महापौर द्वारा आश्वास्त करके काम को करने का प्रयास करने की बात कही गई थी, उनके द्वारा थोड़ा बहुत जो प्रयास हो रहा है वो आम जनता को बिलकुल नहीं भा रहा है जिसका नुकसान कही ना कही पार्टी को होना, जनप्रतिनिधि जो सिर्फ सामने दिखावा करते है ऐसे लोग वो वार्ड का प्रतिनिधित्व करने चुना जाता है वो सिर्फ 8/10 अपने चहिते लोगो के वार्ड मे होके रह जाते है, जब सभी काम वार्डवासी और सेवासंगठन को ही करना है तो, इस बार उसका परिणाम मे पार्टी को दिखेगा पार्टी के कार्यकर्त्ता से लेके आम लोगो को नाराज करके बैठे जनप्रतिनिधि जल्द राजनांदगाव विधायक और वार्ड पार्षद के नाम से पटरी पार और सिटी के आम जन द्वारा किया जायगा उग्र प्रदर्शन, सामाजिक भवन बनाने जगह,लाखों की राशि, गौठान के लिए जगह नहीं, ना उनकी सुरक्षा, भगवान श्रीराम का नाम लेके सत्ता मे आके लोगो को सताया जा रहा है,, नेताओ के जो आसपास मंडराते है वो चाटुकारिता करते लोग,,आम पब्लिक नहीं बैठी है माननीय, जल्द आपको धरातल पे आना होंगा, फिर वो आवाज छत्तीसगढ़ तक जाये, या दिल्ली तक पर आवाज़ जरुरी हो गई है बहुत हो रहा, देशप्रेम का और धार्मिक दिखावा लोग अब सब समझने लगे है आप अपनी तैयारी रखिये आम जनता अपनी तैयारी मे लगी है और जल्द चिखली चौक मे किया जायगा जन चौपाल जिसमे आम नागरिक की परेशानी आम नागरिक मंच के माध्य्म से बताएगा अपनी तकलीफ और उसमे आपने अभि तक सिर्फ शो वाकिंग के अलावा क़्या किए ये आपको जवाब देना पड़ेगा, सत्य सार्वजनिक होंगा और परिणाम??

धार्मिक आयोजनों में फूहड़ता पर फूटा जनाक्रोश: जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल

राजनांदगांव। संस्कारधानी के नाम से पहचाने जाने वाले राजनांदगांव के चिखली और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में भगवान की अगवानी और धार्मिक यात्राओं के दौरान बज रहे अश्लील गानों तथा अराजक माहौल को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आस्था के इस पावन मंच पर भद्दे गानों और डीजे के शोर-शराबे ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और वादों की हवा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के शीर्ष जनप्रतिनिधि—विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पांडे—के कार्यकाल में शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। नागरिकों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों ने अब जनता और शहर की सुध लेना छोड़ दिया है।

आस्था के नाम पर फूहड़ता पर प्रशासन मौन

चिखली क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में फूहड़ गानों का बजना न केवल आस्था का अनादर है, बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि इस पर कोई कड़ा कदम उठा रहे हैं और न ही प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई दिख रही है।

जनता में बढ़ता असंतोष

शहर के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों का स्पष्ट मानना है कि जनता को केवल वोट बैंक समझकर ठगा जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा करने में भी जनप्रतिनिधि पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

मुख्य मांगें:

डीजे पर सख्त नियमावली: धार्मिक यात्राओं में अश्लील और अमर्यादित गानों पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

दोषियों पर कार्रवाई: मर्यादा भंग करने वाले आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज हो।

जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही: डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे क्षेत्र की समस्याओं और सांस्कृतिक मर्यादा के हनन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आम जनता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराने को बाध्य होगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!