यूपी

टोड़ी फतेहपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को केस संख्या 1511/06 धारा 25A आर्म्स एक्ट से संबंधित 50 वर्षीय वारंटी रामस्वरूप उर्फ मस्ताना पुत्र मन्ने अहिरवार निवासी ग्राम गढ़ा थाना टोड़ी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष पवन जायसवाल,उपनिरीक्षक भंवर सिंह,रिक्रूट आरक्षी मनीष कुमार,रिक्रूट आरक्षी रोहित कुमार आदि लोग शामिल रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!