E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

महासमुंद नाकाबंदी देखते ही बदला प्लान फिर कार समेत गांजे में लगाई आग,

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो को दबोचा*   

*महासमुंद नाकाबंदी देखते ही बदला प्लान फिर कार समेत गांजे में लगाई आग, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो को दबोचा* 

 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

 

महासमुंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो 465 ग्राम गांजा बरामद किया है। वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वेगनआर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने नाकाबंदी देखकर कार मोड़कर भागने की कोशिश की।

 

पुलिस ने पीछा कर कार को रोका, जहां आरोपियों ने गांजे को कार की अगली सीट के नीचे छिपाकर आग लगाने और सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और गांजा बरामद कर लिया।

 

 

मामले में दो आरोपियों मुलायम सिंह परिहार और सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शिवा सिंह फरार है। जब्त गांजा, कार और दो मोबाइल सहित कुल 18 लाख 53 हजार 250 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से शहडोल ले जाया जा रहा था।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!