Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद परिवारों का किया सम्मान।* 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार,

**हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद परिवारों का किया सम्मान।* 

संवाददाता संगीता सिंह (राजनांदगांव)

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार,

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा

के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर के नेतृत्व में जिलेभर में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत भाजयुमो के विभिन्न मंडलों द्वारा देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों से आत्मीय भेंट कर उन्हें तिरंगा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

तुमड़ीबोड़ मंडल द्वारा मारगांव में शहीद रामकुमार पटेल जी, आलीखूंटा में शहीद जगत कंवर जी एवं खपरीकला में शहीद धनेश्वर यादव जी के परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला भाजयुमो कोषाध्यक्ष यश पारख, मंडल भाजपा अध्यक्ष जागेश्वर यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तिमेश साहू, महामंत्री सुदीप चंद्रवंशी एवं शत्रुहन वर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिन्हा एवं लिकेश गंधर्व, मंडल मंत्री चेतन पाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य लखन सूर्यवंशी, बूथ अध्यक्ष हेनू राम साहू, पंचराम जी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

डोंगरगढ़ मंडल में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद राजेश कुमार सिंह जी के परिवार को तिरंगा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, महामंत्री शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुश गढ़पायले एवं रमेश चक्रधारी, कोषाध्यक्ष रजत कोठारी सहित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

घुमका मंडल के ग्राम मुरमुंदा में शहीद नीरज शर्मा जी के परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री जनक साहू, भाजयुमो अध्यक्ष अक्षय पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री गोविंदा सेन, उपसरपंच अनिल यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीराम साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आयुष कुमार, मीडिया प्रभारी टीकेंद्र, सरपंच दिलीश्वर वर्मा एवं हेमंत वर्मा उपस्थित रहे।

 

कुमरदा मंडल के ग्राम पतोरा में शहीद टोमन सिंह ओटी जी के परिवार को तिरंगा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल सिंह भुआर्य, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री दिनदयाल साहू, जनपद सभापति श्री राधे लाल जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, कपिल बघेल एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष साहू सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

छुरिया मंडल द्वारा ग्राम तेंदूटोला में शहीद स्व. सोहन लाल कतलाम जी एवं गोटाटोला में स्व. घनश्याम जी के परिवारजनों से भेंट कर राष्ट्रध्वज तिरंगा, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री स्वपनिल पटेल, मंडल अध्यक्ष कुश कुंभकार, महामंत्री मुकेश मंडावी, दिग्विजय मंडावी एवं तोमन जनबंधु उपस्थित रहे।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर ने कहा कि देश की रक्षा और राष्ट्र की अखंडता के लिए वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनका त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीद परिवारों का सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति है। भाजयुमो सदैव शहीद परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। शहीदों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!