Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ड्यूटी में जुआ खेलते पकड़ाए नगर पालिका निगम के बेपरवाह कर्मचारी

कैमरा देखते ही मोबाइल, ताश के पत्ते छोड़कर भागे* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

ड्यूटी में जुआ खेलते पकड़ाए नगर पालिका निगम के बेपरवाह कर्मचारी, कैमरा देखते ही मोबाइल, ताश के पत्ते छोड़कर भागे* 

दुर्ग। : एक तरफ नगर पालिका निगम भिलाई राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, तो दूसरी ओर निगम के कुछ कर्मचारी नगर निगम के कार्यालय में ही ड्यूटी के समय ही 52 पत्तों पर दांव लगाते नजर आए। दिनदहाड़े जुआ खेलते कर्मचारियों का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। कैमरा देखते ही कर्मचारी मोबाइल, ताश के पत्ते और रजिस्टर मौके पर छोड़कर भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

ये तस्वीरें नगर पालिका निगम भिलाई के दफ्तर की हैं, जहां ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मचारी कामकाज छोड़कर 52 पत्तों पर दांव लगाते दिखाई दिए। सरकारी समय में कर्मचारियों का इस तरह जुआ खेलना निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

जैसे ही कर्मचारियों की नजर कैमरे पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी मोबाइल, ताश के पत्ते और रजिस्टर वहीं छोड़कर भागते नजर आए। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

 

इस मामले में नगर पालिका निगम भिलाई की आयुक्त ने जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद निगम प्रशासन क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

सुरूचि सिंह, आयुक्त, नगर पालिका निगम भिलाई

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!