https://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़

महासमुन्द : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2 नवम्बर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2 नवम्बर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में

कलेक्टर श्री लंगेह ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

 

 

 

छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’’ के थीम पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय महासमुन्द में भव्य रूप से किया जाएगा। यह कार्यक्रम 02 नवम्बर 2026 को मिनी स्टेडियम, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला अधिकारियों ने आज शाम मिनी स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्योत्सव 2026 के आयोजन हेतु तत्काल आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करें एवं आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। राज्योत्सव के दौरान 01 से 03 नवंबर तक शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समुचित व्यवस्थाओं हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा समस्त विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग को बेरिकेटिंग हेतु बांस-बल्ली व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। जिला पंचायत एन.आर.एल.एम. शाखा, कार्यपालन अभियंता लो.नि. विभाग स्टेज निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था एवं प्रदर्शनी लेआउट का कार्य करेंगे। विद्युत विभाग द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति एवं जनरेटर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगरपालिका परिषद महासमुंद द्वारा अस्थायी टॉयलेट, चलित शौचालय, स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा, ओआरएस, स्ट्रेचर एवं वार्ड ब्वॉय की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उद्यानिकी विभाग मंच सजावट की व्यवस्था करेंगे। शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

 

राज्योत्सव के दौरान मिनी स्टेडियम परिसर में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य, उद्योग, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, खाद्य, श्रम, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल में शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं, सफल परियोजनाएं एवं जिले की उपलब्धियां प्रदर्शित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान उन्होंने वीआईपी, मीडिया एवं आम जनता के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

क्रमांक/118/1034/पोषण साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!