E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*छात्र के बाल काटने के मामले में स्कूल प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज

जानें क्या था पूरा मामला!!*

*छात्र के बाल काटने के मामले में स्कूल प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या था पूरा मामला!!*

 

अभिषेक दुबे(संभाग ब्यूरो चीफ)

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के एक छात्र के बाल काटने के मामले में पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गोबरा नवापारा पुलिस ने किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत यह कानूनी कार्रवाई की है। पटेवा के इस स्कूल में 15 अक्तूबर 2025 को अनुशासन स्थापित करने के नाम पर छात्र के लंबे बालों की चोटी बनाकर कैंची से काट दी गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे को गंभीर मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा का सामना करना पड़ा।बाल काटे जाने की घटना के बाद पीड़ित छात्र स्कूल जाने से कतराने और डरने लगा था। इसके कारण उसकी स्कूल में दैनिक उपस्थिति भी काफी अनियमित हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर स्थित धन्वंतरी अस्पताल में छात्र की चिकित्सकीय जांच कराई गई। अस्पताल की 5 जून 2026 की चिकित्सकीय रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि बच्चा नींद न आने, मानसिक चिड़चिड़ेपन और स्कूल जाने के डर जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। बच्चे के मन में बैठा भय कम न होने के कारण परिजनों ने अप्रैल, 2026 में उसका दाखिला दूसरे स्कूल में करवा दिया।अभिभावकों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश पर दो प्राचार्यों की एक विशेष जांच टीम गठित की गई। इस जांच दल ने 31 जुलाई 2026 को स्कूल पहुंचकर मामले की विस्तृत पड़ताल की। टीम ने पीड़ित बच्चे, उसके माता-पिता, प्राचार्य पल्लवी मरार और संबंधित शिक्षकों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। जांच के दौरान छात्र ने आरोप लगाया कि गृहकार्य पूरा न होने पर गणित के शिक्षक अजय कुमार देवांगन ने उसका कान मरोड़ा था। हालांकि, शिक्षक ने जांच के दौरान बच्चे को किसी भी प्रकार का शारीरिक दंड देने से साफ इन्कार किया। दूसरी ओर, प्राचार्य पल्लवी मरार ने बच्चों के बाल व्यवस्थित कराने की बात स्वीकार की।जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षकों को भविष्य में बच्चों के साथ इस तरह का अमर्यादित व्यवहार न करने की चेतावनी देने की अनुशंसा की थी। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबरा नवापारा पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों की प्राथमिक जांच कर रही है, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपों की अंतिम पुष्टि होगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!