E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर से नागपुर जा रहा था 4 करोड़ कैश,* 

 *भिलाई में पकड़ी गई पिकअप, नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी रह गई दंग* 

*क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर से नागपुर जा रहा था 4 करोड़ कैश,* 

 *भिलाई में पकड़ी गई पिकअप, नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी रह गई दंग* 

 *शेखर ठाकुर संपादक (छत्तीसगढ़)* 

 

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 चरोदा में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस रकम को रायपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद रकम हवाला से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

 

जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। 25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया।

 

 

पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।

 

दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!