Uncategorizedछत्तीसगढ़

*नशा मुक्त युवा ,विकसित भारत संकल्प अभियान : युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

*नशा मुक्त युवा ,विकसित भारत संकल्प अभियान : युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

*नशा मुक्त युवा ,विकसित भारत संकल्प अभियान : युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

*कौशल और नवाचार को अपनाने का किया आह्वान*

*युवाओं की पहचान नशे से नहीं, बल्कि उनके कौशल और प्रतिभा से -गुरु खुशवंत सिंह साहेब*

महासमुंद, 2 अगस्त, जिला पंचायत सभागार में आज “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सीधा संदेश प्रसारित किया गया, जिसे सभी के द्वारा श्रवण किया गया।जिसके उपरांत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ,महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला स्काउट-गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री महेंद्र सिक्का, श्री राहुल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद तथा माय भारत, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर
कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने कहा कि युवाओं की पहचान नशे से नहीं, बल्कि उनके कौशल और प्रतिभा से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगभग 100 दिनों तक चलने वाला जन-जागरूकता अभियान है। भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है और यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता में लगाएंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इसे जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संत गुरु घासीदास द्वारा नशा मुक्ति के बताये गए मार्ग को अपनाने का आह्वान भी किया और कहा कि जिनकी आनी,बानी अच्छा रहेगा उनकी सियानी भी ठीक रहेगा। कार्यक्रम में
विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज देशभर के लगभग 10 हजार संस्थानों में युवा नशामुक्ति का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जिज्ञासा के कारण शुरू हुआ नशा धीरे-धीरे लत बन जाता है और व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि आज युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि वे खुद को नशे से दूर रखे। आने वाला भविष्य उनका है। युवा शक्ति ही देश को नशा मुक्त बना सकता है।
कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के तन, मन और पूरे जीवन तंत्र को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
जिला स्काउट-गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “नशा ही नाश की जड़ है”, इसलिए प्रत्येक युवा नशे का बहिष्कार करने का संकल्प ले।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!