E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़

वन महोत्सव के तहत ट्रिनिट्री इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया वन सप्ताह

रिपोर्टर:- सुरेश चौहान

पिंडवाड़ा(सिरोही)। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में ट्रिनिट्री इंटरनेशनल स्कूल में वन सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण एवं वर्षा ऋतु में हानिकारक जीवों से बचाव विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ अजित सिंह ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा वर्षा ऋतु में सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीवों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

वन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जनकप्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण एवं वन्यजीवों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!