E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई!!*

आईजी ने दो टूक निर्देश दिए कि पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

*लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई!!*

 

अभिषेक दुबे(संभाग ब्यूरो चीफ)

राजनांदगांव | राजनांदगांव रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी नगर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आईजी ने दो टूक निर्देश दिए कि पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता सुधारने, जवाबदेही तय करने और समयबद्ध कार्रवाई को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायतों पर पूरी तरह विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आईजी यादव ने अनुविभाग स्तर पर लंबित मामलों की डिटेल ली। उन्होंने प्रकरणों के निबटारे में आ रहे समस्या को भी जाना।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!