E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*नवरात्रि मेले में धक्का लगने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले एक और फरार आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विवाद के बाद आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट एवं चाकू से किया गया हमला।घटना में कई लोगों को आई चोटें।!!* 

*नवरात्रि मेले में धक्का लगने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले एक और फरार आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।विवाद के बाद आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट एवं चाकू से किया गया हमला।घटना में कई लोगों को आई चोटें।!!* 

 

कलपी दुबे(जिला रिपोर्टर )..

प्रार्थी जोहन कुंभकार, पिता देवनाथ कुंभकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नवरात्रि मेले के दौरान उनके मोहल्ले के दिनेश कुंभकार, नवीन कुंभकार एवं अमन चौरसिया का तेजस सिन्हा, निवासी करबला चौक, तथा युवराज नायक, निवासी महावीर पारा, के साथ धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया था इसी विवाद के चलते दिनांक 22-10-2026 को देवेंद्र वर्मा, सुमित मिश्रा, तेजस सिन्हा एवं युवराज नायक अपने अन्य 10-12 साथियों के साथ लाठी, डंडा एवं चाकू लेकर पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी को चारों ओर से घेरकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान देवेंद्र वर्मा ने बेसबॉल बैट से प्रार्थी के सिर एवं कंधे पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। मारपीट होते देखकर प्रार्थी के चाचा मनोज कुंभकार, दुर्गेश कुमार कुंभकार, मां शांति बाई, रवि वर्मा तथा मोहल्ले के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान देवेंद्र वर्मा ने बेसबॉल बैट से मनोज कुंभकार पर हमला किया, जिससे उनकी बाईं कोहनी के पास एवं दाहिने कान के पास चोट आई। दुर्गेश कुमार कुंभकार के सिर पर भी डंडे से वार किया गया, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। प्रार्थी की मां शांति बाई के बाएं हाथ की कलाई में चोट आई। इसी दौरान रवि वर्मा पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनकी पसली एवं पेट में गंभीर चोट आई। वहीं, सुमित मिश्रा ने प्रार्थी के चाचा के पुत्र नारायण कुंभकार को जान से मारने की धमकी देते हुए पास पड़े पत्थर को उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 623/2026, धारा 296, 351(2), 115(2), 109, 191(2), 191(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *विवेचना के दौरान* प्रकरण के आरोपी तेजस सिन्हा, पिता बलदेव सिन्हा, उम्र 20 वर्ष, निवासी करबला चौक, इंदिरा नगर, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को दिनांक 23-10-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी *द्वियांश सिंह ठाकुर, पिता देवि सिंह ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी खुटापारा, वार्ड क्रमांक 01, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)* को तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ एवं आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 28-10-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

1. द्वियांश सिंह ठाकुर/ पिता देवि सिंह ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी खुटापारा, वार्ड क्रमांक 01, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!