Uncategorized
कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष जैन ने की कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हर्ष जैन ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात की है बताया जा रहा है कि यह मुलाक़ात दिल्ली में हुई, जहां प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन की रणनीति, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई।हर्ष जैन ने मुलाक़ात के बाद इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने का काम जारी रहेगा।


