Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियाराजनीतिराजस्थान

पिण्डवाड़ा में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन, UGC एक्ट के विरोध में उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा (सिरोही)। क्षेत्र में हाल ही में प्रस्तावित यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण समाज समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपखण्ड अधिकारी पिण्डवाड़ा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

इस दौरान समिति से जुड़े संगठनों—श्री राजपूत करणी सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, विप्र फाउंडेशन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रावल ब्राह्मण समाज, जैन संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “यूजीसी रोल बैक” के नारे भी लगाए गए।

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह एक्ट समाज के हितों के विरुद्ध है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राठौड़, आबू-पिण्डवाड़ा अध्यक्ष अजीत सिंह डाभी, उम्मेद सिंह जितेंद्र सिंह प्रवीण सिंह सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष राकेश रावल विप्र फाउंडेशन के कैलाश जी रावल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रावल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मांगू सिंह बावली रावल ब्राह्मण समाज के वागेंद्र रावल रमेश रावल ,श्रवण रावल,विप्र सेना अध्यक्ष राकेश रावल, कैलाश नगर विष्णु रावल जनापुर सुरेश रावल पिंडवाड़ा रणछोड़ रावल राजू रावल टेका राम रावल आदर्श, प्रकाश रावल, वेप्स मंडल के मनीष जैन ,राजपुरोहित समाज से किरण राजपुरोहित ,उमैद राजपुरोहित ,शिव सेना प्रमुख रमेश रावल, भरत राजपुरोहित झाडोली सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति ने यह भी जानकारी दी कि वे जयपुर में आयोजित होने वाले बड़े आंदोलन में भी भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

सुरेश कुमार

सुरेश कुमार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश , सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!