E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जिला साहू समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की रखी नींव

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

जिला साहू समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान

समाज के उज्ज्वल भविष्य की रखी नींव

जबलपुर, 9 अगस्त 2026।

जिला साहू समाज जबलपुर द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में मानस भवन, राइट टाउन, जबलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ उच्च शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अभिलाष पांडे, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, श्री राधेश्याम साहू, भाजपा मंडल जिले की अध्यक्ष श्रीमती भावना साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता राधेश्याम साहू, डॉ. निशा एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पहार, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। समारोह में जिले भर से आए 145 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का मूल आधार है। कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने वाले ये युवा हमारे समाज का गौरव हैं और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू ने समाज के प्रत्येक वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा हेतु हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग समाज एवं देश की उन्नति के लिए करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने शिक्षा में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। सचिव उमेश ओझ ने छात्र जीवन में नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री मुकेश साहू, अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री दीपक साहू शहपुरा, उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ एवं श्री राज साहू, प्रचार मंत्री सहित जिला साहू समाज जबलपुर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु तथा छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन उमेश साहू ओझ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!