E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मराजस्थान

पिण्डवाड़ा में सजा खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

“श्यामायन–3” संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, छप्पन भोग व मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। नगर के गोगाजी मंदिर परिसर में श्याम प्रभा मंडल एवं श्याम परिवार पिण्डवाड़ा के सानिध्य में “श्यामायन–3” तृतीय संकीर्तन एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम बाबा का दरबार अत्यंत आकर्षक और दिव्य स्वरूप में सजाया गया, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो खाटूश्याम का दरबार ही पिण्डवाड़ा में साकार हो गया हो।

कार्यक्रम में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “एक शाम खाटूवाले श्याम बाबा के नाम” थीम पर आयोजित इस भजन संध्या में पिण्डवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भजन संध्या में भजन गायक आदित्य छीपा (जयपुर), इतिशा अग्रवाल (उदयपुर) और आयुष सोमानी (जयपुर) ने एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबकर नाचते-गाते रहे और पूरा परिसर श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में आए भक्तों ने श्याम दरबार के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं चाय की विशेष व्यवस्था भी की गई। देर रात तक चले इस आयोजन ने सभी को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम प्रभा मंडल एवं श्याम परिवार पिण्डवाड़ा के तत्वावधान में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कपिल अग्रवाल, रिकेन अग्रवाल, राहुल मेवाड़ा, हर्ष रावल, अनिल सोनी, मयूर अग्रवाल, मिलन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महेश सोनी , कनक सोमपुरा, स्नेह मेहता, कल्पेश पटेल, रोहन अग्रवाल, मनोज जी, सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिण्डवाड़ा पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र कुमार के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्रवीण डामोर मय जाब्ता तैनात रहे

 

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!