यूपी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में ओपीडी 500 के पार, लगातार बढ़ रहे मरीज

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अस्पताल में पर्चा बनाने वाले नमन ने बताया कि लगभग 417 मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं। आज 23 मार्च सोमवार को चिकित्सक डॉक्टर रवि कुमार व डॉक्टर एच.एन राजपूत ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 500 से अधिक पहुंच रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में वायरल फीवर के मामले प्रमुख हैं। इसके अलावा कई मरीज घुटनों में दर्द,उल्टी,दस्त,खुजली व डॉग बाइट के भी सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर रवि कुमार ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू से ढकें,उपयोग के बाद टिश्यू को तुरंत फेंक दें और हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। यदि टिश्यू उपलब्ध न हो तो कोहनी का प्रयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने तौलिया,बर्तन और पेय पदार्थ जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करने की सलाह दी।

चिकित्सकों ने घर और कार्यस्थल पर बार-बार छुई जाने वाली सतहों जैसे दरवाज़ों के हैंडल,काउंटर और मोबाइल फोन को नियमित रूप से कीटाणुरहित करने पर भी जोर दिया। लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!