Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश

चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

एलपीजी की आपूर्ति रहे सुचारु, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी

अभियान चलाकर धारा-67 के वादों करें निस्तारण, दबंग पर हो सख्त कार्यवाही

04 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, एनएचएआई द्वारा नगर निगम की नाली को तोड़ने पर हो रही समस्या की करेगी जांच

आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें

तहसील स्तर पर भूमि संबंधित विवादों के निपटान के लिए धारा 24 एवं धारा 151 की कार्यवाही के अतिरिक्त धारा 447 में भी कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

झांसी। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हों, माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती, हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी व अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रहे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर धारा-67 के वादों पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद अभियान चलाकर खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सूती मिल पाल का अड्डा ग्वालियर रोड के अनेकों परिवार ने विषयॉकित प्रकरण पर अति विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हुए शिकायती पत्र दिया और बताया कि ग्वालियर रोड पर एनएनएआई द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 04 माह पूर्व एनएनएआई द्वारा सर्विस रोड के निर्माण के लिये सडक किनारे लोगो के दैनिक निस्तार के पानी के लिये जिस नाली का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था, उसको तोड दिया गया था। करीब 04 माह से लोगो के घरो का दैनिक निस्तार का पानी नही निकल पा रहा है। लोगो के घरो में गंदे पानी के भराव से अत्याधिक गंदगी फैल गई है तथा कई लोगो के घरो में पानी के भराव से मकानो से निकलना व वहाँ पर रहना मुश्किल हो गया है। श्रीमान् जी हम लोगो द्वारा अनेकानेक बार एनएनएआई वालो से हो रही परेशानी को देखते हुये कहा गया तो उनका कहना है कि नाली नगर निगम की है उसको नगर निगम ही बनवायेगा। नगर निगम द्वारा कहा जा रहा है कि नाली को राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा तोडा गया है उन्ही के द्वारा निर्माण कराया जायेगा । इस सम्बन्ध में प्रार्थीगण द्वारा दिनांक दिनांक 17/02/2026 एवं दिनांक 06/03/2026 को श्रीमान् जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये थे, जिनका आज तक निस्तारण नही किया गया है तथा मौके पर स्थित यथावत बनी हुई है। उक्त के संदर्भ में दिनांक 10/03/2026 को दैनिक जागरण समाचार पत्र में वस्तु स्थिति का प्रकाशन कराया गया था जिस के उपरान्त भी हम क्षेत्रवासियों की समस्या का निस्तारण नगर निगम राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा नही किया गया है। उक्त प्रार्थना पत्रों की छाया प्रतियाँ अवलोकनार्थ संलग्न की जा रही है। किन्तु इसके वावजूद आज तक उक्त नाली का निर्माण न कराये जाने से मुहल्लेवासी / क्षेत्रवासी करीब 4-5 माह से अत्याधिक परेशानी उठा रहे है। हमारा जीवन नारकीय हो गया है तथा हमारे सवैधानिक अधिकारो के विपरीत हमारा उत्पीड़न हो रहा है। अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि भगवती पेट्रोल पम्प से घनाराम गार्डन तक की सर्विस रोड के किनारे तोड़ी गई नाली का अविलम्ब निर्माण कराये जाने के लिये सम्बन्धित को आदेश पारित करने की कृपा करें श्रीमान् जी की अति कृपा होगी। शिकायत की गंभीरता देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम नमामि गंगे, पीडी एनएचईआई, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं नगर आयुक्त की टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण करने एंव समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, एसडीएम सदर श्री गोपेश तिवारी, तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार, सीओ सदर एंव समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!