यूपी

गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे पर पुलिस प्रशासन का चला सघन चेकिंग अभियान,3 डंपर किए सीज,एक का कटा चालान

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय। नगर के गरौठा चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन डंपरों को सीज किया गया। जबकि एक डंपर का चालान काटा गया। यह अभियान पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय व गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान में विशेष रूप से भारी वाहनों, खासकर डंपरों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई डंपरों में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें नंबर प्लेट का न होना,नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करना और वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाना शामिल था। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए। पुलिस ने मौके पर ही तीन डंपरों को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त एक डंपर का चालान भी काटा गया। जिससे कुल चार वाहनों पर कार्रवाई हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इसका लक्ष्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!