Uncategorized

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों की शानदार उपलब्धि, विद्यालय में खुशी का माहौल

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से ऐसा प्रदर्शन किया है कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम गर्व से लिया जा रहा है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से ऐसा प्रदर्शन किया है कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम गर्व से लिया जा रहा है।

एशिया के दूसरे नंबर पर प्रतिष्ठित मक़तब दारूल ऊलूम अलीमिया से जुड़े अभिभावक मोहम्मद अहमद अलिमी साहब के पुत्र मोहम्मद अशरफ़ (कक्षा 7), मोहम्मद अरकम रज़ा के पुत्र मोहम्मद रज़ा अलिमी (कक्षा 4) तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवक्ता जनाब कमाल अहमद अलिमी साहब के पुत्र मोहम्मद मोइन रज़ा (कक्षा 2) ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इन विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी एवं डायरेक्टर आदरणीय जे. पी. सिंह ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई रणनीतियों, उन्नत शिक्षण योजनाओं एवं बेहतर मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ही संस्था की असली पहचान है। साथ ही, अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

अंत में, विद्यालय परिवार ने इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

— संवाददाता, मोहम्मद टीपू

भारत संवाद न्यूज़

बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!