Uncategorized

गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन

अमित चावला/ लखनऊ.

 

गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति (पंजीकृत) लखनऊ द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृन्दावन योजना लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया और समिति की स्मारिका “केदार ज्योति के पंचम संस्करण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अल्का बहुगुणा ढौंडियाल, निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी उत्तर प्रदेश एवं अतिविशिष्ट अतिथि डॉ० जनार्दन प्रसाद घिल्डियाल, प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज व विशिष्ट अतिथि डॉ० विक्रम सिंह नेगी पूर्व एनेस्थेटिस्ट फातिमा हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी एवं पदाधिकारियो द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम में समाज के वयोवद्ध सदस्यों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल के कई लोक नृत्य एवं लोक गायनों की प्रस्तुति दी गयी जिसका शुभारम्भ रिंकी भट्ट के मांगल गीत देणा हुयाँ खोली का गणेशा से हुआ। मंच का संचालन जे० पी० डिमरी द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सामूहिक नृत्य में निलमथा से सुनीता नेगी टीम द्वारा थड़िया चौफुला, किरन रावत टीम द्वारा लोक नृत्य, भलु लगदु मेरू मुल्क स्वाणु रे. विकास नगर, त्रिलोचनी रावत टीम द्वारा गढ़वाली लोक नृत्य, गोमती नगर, दमयन्ती नेगी टीम द्वारा नाटिका माधो सिंह भण्डारी की वीरगाथा, पीजीआई से प्रेम सिंह बिष्ट व रेनू शर्मा टीम द्वारा होली का त्यौहार बरसाने की छोरी, पिंकी नौटियाल व सृष्टि नौटियाल, टीम द्वारा माता नंदा संनंदा राज जात यात्रा चिनहट क्षेत्र से कान्ती देवी बिष्ट व सुनीता रावत टीम द्वारा लोक नृत्य किगारी का झाला. हयूं चली डांडियू की चली लोक नृत्य, लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। एकल गानों में देवेन्द्र सिंह सूरज नेगी, अनीता चौहान, सलोचना नेगी, हेमा पांचाल, आरूषि रावत् अनय बिष्ट, अविका सिंह, सानवी रावत, सविता रावत् एवं सुभांगी रावत द्वारा उठ लाडुती घाम हलगी में लोक नृत्य एवं लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश तिवारी द्वारा स्वास्थय के लिय ताली बजाने के सिद्वान्त पर योग कार्यक्रम दिया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण ,सदस्यगण क्षत्रीय प्रभारीगण आए भारी संख्या में मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!