E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़राजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, अल्ट्राटेक ने बांटे सब्जी बीज

पिण्डवाड़ा में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक की अनूठी पहल

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा। नगर के समीप स्थित UltraTech Cement के नाथद्वारा सीमेंट वर्क्स द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। यूनिट हेड सी. पी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में साबेला एवं तालाब फली गांवों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीज वितरित किए गए।

कार्यक्रम के तहत महिलाओं को भिंडी, ग्वारफली, टमाटर, मिर्च और बैंगन के बीज उपलब्ध कराए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर पर ही सब्जी उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

कंपनी की सीएसआर टीम ने बताया कि इससे पहले इन गांवों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं छोटी बचत को संगठित कर अब सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों की शुरुआत कर रही हैं। नई पहल से उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ सामाजिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

इस कार्यक्रम में कुल 35 सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। आयोजन के दौरान उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!