Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद का ग्रहण किया पदभार

जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा कार्य- नवागत जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को किया प्रेषित,तत्काल गुणवत्तापरक निस्तारण करने के दिए निर्देश 

जनपद में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता रहेगी 

शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना प्रथम प्राथमिकता

झांसी। नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने 22 अप्रैल बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2014 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी नवागत जिलाधिकारी इससे पूर्व जनपद उन्नाव में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे। उन्होंने आज प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए समस्त शिकायतों का गुणवत्तापरख निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वह जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों की गति तेज करने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान पर फोकस करेंगे। उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जनसामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओ में से एक होगा। जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराया जाना और जनपद के सभी लोगों के समन्वय से शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड,अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय,अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!