E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

मांडवाडा खालसा में धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रभात फेरी से लेकर नेचर वॉक तक, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: सुरेश चौहान (9571081159)

पिंडवाड़ा। राजस्थान सरकार के वन विभाग, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय पिंडवाड़ा (वन मंडल सिरोही) के तत्वावधान में मांडवाडा खालसा गांव में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। रैली को सहायक वन संरक्षक दारा सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर तथा विद्यालय स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडवाडा खालसा से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मुनिया डेम तक पहुंची।

इसके बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सहायक वन संरक्षक दारा सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर, शाला प्रधान चुनी लाल तथा शारीरिक शिक्षक मुकेश ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं भी रखी गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अनुसार पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले में चल रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुनिया डेम पर नेचर वॉक, नेचर टॉक तथा मगरमच्छ दर्शन जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावा नेचर फोटोग्राफी, बर्ड वॉचिंग और स्थानीय सांपों पर कार्यशालाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी दी गई।

पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से परिंडे वितरित कर लगाए गए और रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ी स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वन अधिकारियों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच भी आयोजित किया गया।

समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों को प्रकृति प्रेरित उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!