Uncategorized

भारत स्काउट गाइड संगठन का सबसे बड़ा सम्मान

भरतपुर। जिले के लिए गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स व गाइड्स के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए गाइड रिया कर्दम, रोवर सत्यवान प्रजापति और थानसिंह का अंतिम रूप से चयन हुआ है। इन तीनों युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कठिन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) को उत्तीर्ण कर यह सर्वोच्च सम्मान हासिल किया है। सीओ गाइड कल्पना शर्मा और सीओ स्काउट देवेंद्र कुमार मीना ने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए अभ्यर्थियों को माउंट आबू में राज्य स्तरीय परीक्षा और फिर राष्ट्रीय स्तर की विविध परीक्षाओं से गुजरना पड़ा, जिसमें स्काउटिंग स्किल्स, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक विकास जैसे विषयों का परीक्षण शामिल था। इस शानदार उपलब्धि पर संयुक्त निदेशक दलवीर सिंह और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चयनित गाइड व रोवर्स को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। यह पुरस्कार भारत स्काउट गाइड संगठन का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!