E-Paper
पोहरी मंडी से 20 लाख की सरसों लेकर ट्रक गायब!
फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक को आखिर कैसे मिल गया गेट पास? मंडी प्रशासन की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल
जानकारी के अनुसार पोहरी मंडी से शमशाबाद के लिए रवाना हुआ सरसों से भरा ट्रक रास्ते में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। ट्रक की आखिरी लोकेशन कैलारस क्षेत्र में मिली, जिसके बाद से ड्राइवर और ट्रक दोनों लापता हैं।
व्यापारियों का आरोप है कि बिना ड्राइवर के दस्तावेज, लाइसेंस और गाड़ी के कागजों की सही जांच किए ट्रक को मंडी से बाहर जाने दिया गया। अब मंडी प्रशासन सवालों के घेरे में है।
लखन ट्रेडर्स पोहरी ने ट्रक या ड्राइवर की सूचना देने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।